दस दिवसीय हैण्डीक्राफ्ट एक्जीबिशन शुरू

दस दिवसीय हैण्डीक्राफ्ट एक्जीबिशन शुरू
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 मार्च। दस दिवसीय हैण्डीक्राफ्ट एक्जीबिशन सोमवार को जूनागढ़ के सामने स्थिति क्राफ्ट बाजार में शुरू हुई। एग्जिबिशन 12 मार्च तक दोपहर 12 से रात्रि दस बजे तक खुली रहेगी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक रमेश तांबिया, राष्ट्रीय अवॉर्डी मोहम्मद हनीफ उस्ता एवं राम सोनी ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी शुभारंभ आदित्य द्विवेदी मौजूद रहे। केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की मार्केटिंग योजनान्तर्गत दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 20 स्टॉल हस्त निर्मित उत्पादों की लगाई गई है। अतिथियों ने स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए इनकी सराहना की। उस्ता ने कहा कि भारत हस्तशिल्प का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। भारत में दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुएं कलात्मक रूप से गढ़ी जाती हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत यह आयोजन हो रहा है। द्विवेदी ने बताया कि राजस्थान कशीदाकारी एवं बंधनी काम के वस्त्र, हीरे जवाहरात जड़े आभूषण, चमकते हुए नीले बर्तन और मीनाकारी के काम के लिए प्रसिद्ध है। सूर्योदय आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी लि. की राखी छंगाणी ने मेले के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसै टाई एण्ड डाई, बंधेज कशीदाकारी, लेदर आईटम, पेपर मैसी सांझी आर्ट, उस्ता कला, लेटर आईटम, टैराकोटा आदि विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *