मुक्ति संस्था ने किया संस्कृतिकर्मी एन.डी. रंगा का नागरिक अभिनंदन

मुक्ति संस्था ने किया संस्कृतिकर्मी एन.डी. रंगा का नागरिक अभिनंदन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • साहित्य और कला जगत की हस्तियां रही मौजूद

बीकानेर, 18 अगस्त । मुक्ति संस्था द्वारा बीकानेर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी एन.डी. रंगा के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक योगदान को सराहते हुए मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को ब्रह्म बगीचा परिसर में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के पूर्व प्रांतपाल राजेश चूरा ने की। उन्होंने बीकानेर को कला, संस्कृति और साहित्य की उर्वर भूमि बताते हुए कहा कि एन.डी. रंगा ने स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह में मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल हर्ष ने बताया कि एन.डी. रंगा ने ‘सखा संगम’ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के माध्यम से कला-साहित्य की गतिविधियों को लगातार गति प्रदान की है। मुख्य अतिथि एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ भरे दौर में सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है, जिसे रंगा जैसे समर्पित संस्कृतिकर्मी बखूबी निभा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि एसीटीओ डॉ. रामलाल पड़िहार ने समाज द्वारा सांस्कृतिक संवाहकों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

अपने अभिनंदन का उत्तर देते हुए एन.डी. रंगा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत अनमोल है और यह उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों का पुनः अहसास कराता है। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में अतिथियों ने एन.डी. रंगा को अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अभिनंदन पत्र का वाचन प्रसिद्ध गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने किया। इस दौरान सोहन लाल जोशी, पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, लघुकथाकार अशफाक कादरी तथा गीतकार रफीक मोहम्मद कादरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में राम निवास अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का आभार जताया।

sjps