25 मई से नौतपा, 1 जून तक तपेगा बीकानेर, पारा 45 डिग्री पहुंचा, कल भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’

25 मई से नौतपा, 1 जून तक तपेगा बीकानेर, पारा 45 डिग्री पहुंचा, कल भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट'
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 मई। बीकानेर में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के चलते गर्मी का असर लगातार बेहद तेज होता जा रहा है। शहर का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है और फिलहाल आने वाले दिनों में भी झुलसाने वाली इस गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात के पारे में भी उछाल देखा गया और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम के इस मौजूदा रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में लोगों को प्रचंड लू (हीटवेव) का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार के लिए बीकानेर जिले में भारी भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत तापमान फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की पूरी आशंका है।

pop ronak

25 मई से शुरू होगा नौतपा, बढ़ेगी परेशानी
इस भीषण गर्मी के बीच अब आमजन की चिंता ‘नौतपा’ को लेकर और ज्यादा बढ़ गई है। आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 1 जून तक चलेगा। ज्योतिषीय और मौसमी गणना के अनुसार, इस अवधि के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तेज गर्मी और जानलेवा हीटवेव की स्थितियां बनती हैं। नौतपा के दौरान दिन के समय लू के थपेड़ों के कारण राहगीरों का बाहर निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा।

दोपहर में थम रही शहर की रफ्तार, बाजारों में सन्नाटा
भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी का सीधा असर बीकानेर की आम गतिविधियों पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय सूरज की तपिश और गर्म हवाओं (लू) के कारण बीकानेर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर जाता है। लोग अति-आवश्यक कार्य न होने पर घरों और कार्यालयों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसके चलते बाजारों की रौनक अब केवल सुबह और देर शाम तक ही सिमट कर रह गई है। दोपहर में सूने रहने वाले बाजारों में शाम ढलने और ठंडक होने के बाद ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो पाती है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *