शहीद भगत सिंह पार्क विकास समिति की नई कार्यकारिणी घोषित
शहीद भगत सिंह पार्क विकास समिति की नई कार्यकारिणी घोषित



- आनंद शुक्ला अध्यक्ष, शंकर सेवग सचिव व रजनीश गोयल बने कोषाध्यक्ष, कल रात होगा सुंदरकांड
बीकानेर, 12 जून। सुदर्शना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के सुचारू रख-रखाव और सौंदर्यकरण व विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नवगठित एक वर्षीय कार्यकारिणी में अनुभवी मार्गदर्शकों और सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


नई कार्यकारिणी का स्वरूप और पदाधिकारी
समिति के विस्तार और पार्क के विकास के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जो इस प्रकार है. मुख्य सलाहकार व मार्गदर्शक: एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव,
संरक्षक मण्डल: हरि किशन सोनी, डॉ. राहुल पाल, बाबू भाटी, मुकेश धूड़िया और अरुण कुमार सोलंकी। अध्यक्ष: आनंद कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष: सुरेंद्र श्रीमाली, हरि प्रसाद सेवग, नरेंद्र लोहिया और जसपाल अरोड़ा। सचिव: शंकर सेवग, संयुक्त सचिव: नवीन जांगिड़, पवन शर्मा, मनीष भोजक और ललित मोदी। कोषाध्यक्ष: रजनीश कुमार गोयल।कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. करण पुरोहित, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष जांगिड़ और नवीन अरोड़ा।


शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड और आगामी योजनाएं
नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पार्क में आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार और जन-जुड़ाव के लिए शनिवार रात्रि 8:00 बजे से शहीद भगत सिंह पार्क परिसर में एक भव्य संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही, स्थानीय निवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा जल्द ही पार्क में एक निःशुल्क योग शिविर भी शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष आनंद कुमार शुक्ला ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बहुत जल्द एक महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा।


