राष्ट्रभाषा का विकास समृद्ध देश का पहला परिचय पत्र- सुश्री सिद्धि कुमारी

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 सितम्बर। देश की समृद्ध पहचान के रूप में राष्ट्रभाषा हिंदी को और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन कर ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर (पूर्व) की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी एवं शाला प्रबंधन परिवार के सदस्यगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना,नवकार महामंत्र एवं गणेश वंदना से की गई।
शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, शॉल, गुडलक प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका भामाशाह सम्मान एवं स्वागत किया गया । बच्चों को संबोधित करते हुए काव्य पाठ के लिए सकारात्मक भाव लाने,बोलने का साहस रखने एवं हिम्मत न हारने के लिए प्रेरित करते हुए शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने कार्यक्रम आयोजन के प्रति अपनी प्रसन्नता जाहिर की। प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने भी मुख्य अतिथि बीकानेर राजघराने की राजकुमारी का काव्य पंक्तियों के साथ स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कक्षा दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थीगण ने कवि सम्मेलन में हिंदी भाषा की विभिन्न विधाओं का प्रयोग करते हुए रोचक, तार्किक एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़ी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर मुख्या अतिथि महोदया का साधुवाद प्राप्त किया। सुश्री सिद्धि कुमारी जी ने शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना बताते हुए विद्यालय स्तर पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करने के लिए शाला प्रबंधन समिति की अति प्रशंसा की। शाला सचिव सीए माणक कोचर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण के लिए उसकी भाषा का समृद्ध, सशक्त एवं उन्नत होना उसकी प्राथमिक आवश्यकता बताया।विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
निर्णायकगण में डॉ. ज्योति मिश्रा, शैक्षणिक प्रभारी राजश्री जैन एवं अध्यापक कमल खत्री ने अहम् भूमिका निभाई। शाला परिवार के सम्मानित सदस्य श्रीनिर्मल कुमार पारख ने विद्यार्थी कविगण को शब्दों के सम्मोहन से साहित्य रस का ऊर्जावान एवं भावपूर्ण प्रवाह में कविता पाठ करने पर आभार व्यक्त किया। शाला की सीईओ सीमा जैन ने इस अवसर पर उत्साहित विद्यार्थियों एवं समस्त शाला परिवार को बधाई प्रेषित करते हुए राष्ट्र एवं राष्ट्र से जुड़ी समस्त पहचान का गौरव एवं सम्मान बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वाणिज्य व हिंदी विभाग की प्रभारी शिमला चौधरी ने किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *