गुरुवार, 14 सितम्बर देश दुनिया के 41 खास समाचार

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या
!!हिन्दी दिवस!!
==============================
1 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में कर्नल समेत 3 अफसर शहीद, राजौरी में 2 आतंकी मार गिराये।
2 PM मोदी का भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत, G-20 की सफलता पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन।
3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वह दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
4 संसद के स्पेशल सेशन में 4 बिल पेश होंगे, इनमें चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का विधेयक भी शामिल, दो राज्यसभा से पास हो चुके।
5 मोदी कैबिनेट का 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का फैसला, ट्रैफिक चालान पर भी राहत, ई-कोर्ट्स प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को भी मंजूरी।
6 भोपाल से चुनावी बिगुल फूकेंगा I.N.D.I.A. गठबंधन, अक्टूबर में होगी पहली सार्वजनिक रैली, सीट-बंटवारे पर भी फैसला जल्द।
7 संघ की तीन दिनी समन्वय बैठक आज से, 36 अनुषांगिक संगठन होंगे शामिल; राममंदिर-सामाजिक समरसता पर होगा विमर्श।
8 सुप्रीम कोर्ट बोला- मीडिया ट्रायल को लेकर गाइडलाइन बनाए सरकार, इससे न्याय प्रभावित हो रहा, आरोपी के अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी।
9 कुछ टीवी एंकरों का बायकॉट करेगा INDIA गठबंधन, लिस्ट जारी करने की तैयारी।
10 हिमाचल संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग संसद में उठाई जाएगी: प्रियंका गाँधी
11 ‘वसुंधरा खेमे को खत्म करने की साजिश रची जा रही’: भाजपा ने कैलाश मेघवाल को सस्पेंड किया, राजस्थान की राजनीति में मची हलचल.
12 राजस्थान की पहाड़ियों में मिला डायनासोर के अंडे का जीवाश्म, 180 मिलियन साल है पुराना।
13 क्या राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, 2 दिन की हड़ताल से सरकार पर बढ़ा प्रेशर।
14 महंगाई से राहत के आसार नहीं, दूसरी तिमाही में आरबीआई के अनुमान से ज्यादा रहेगी रिटेल इंफ्लेशन रेट।
15 क्यों अब पाक की कीमत पर भारत के साथ मुसलमान देश.
16 नासिर-जुनैद की हत्या में फंस गया मोनू मानेसर! कबूल कर ली एक बात।
17 क्या है कोरिया का रॉकेट KN-25, पुतिन-किम मीटिंग के बाद हड़कंप क्यों?
18 PAK v SL मैच चढ़ा बारिश की भेंट तो एशिया कप के फाइनल में कौन पहुंचेगा?
19 दोषी करार MP-MLAs पर लगे आजीवन बैन, SC में एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट।
20 कैमरे पर रिपोर्टिंग कर रही थी महिला, अचानक पीछे से आया युवक और फिर यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया।
21 अब SC में केसों का क्या हाल, मिलेगा हर अपडेट; CJI ने फिर की बड़ी पहल।
22 लखनऊ में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो कर्मचारियों के हाथ-पैर के उड़े चीथड़े।
23 दिल्ली-आगरा हाईवे पर 200 मीटर तक कार घसीटता चला गया ट्रक ड्राइवर, तेज धमाके से थमे राहगीरों के पांव।
24 हैदराबाद एयरपोर्ट में पंखे से निकला 38 लाख का गोल्ड, सोना छुपाने की तरकीब पढ़ हो जाएंगे हैरान।
25 भूकंप, कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन.. क्या नेचर दे रहा है खतरनाक इशारे!
26 UP: 10 बीघा जमीन बेचने सात समंदर पार से आया, कलयुगी बेटे की पिटाई में बुजर्ग बाप की गई जान।
27 हम अपनी इकोनॉमी बचा रहे थे, भारत जी 20 में बिजी था… कर रहे PM मोदी को सलाम।
28 लखनऊ में हॉस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, दर्दनाक हादसे में दो लोगों के उड़े चीथड़े।
29 चीन ने पाकिस्‍तान को दिया धोखा! तालिबान से मिलाया हाथ, अफगानिस्‍तान में तैनात किया राजदूत।
30 मुंबई के बड़े मियां रेस्टोरेंट का सफर 20 रुपये से शुरू हुआ था , ताज होटल वाले भी मंगाते हैं खाना।
31 सऊदी के क्राउन प्रिंस भारत से क्यों नहीं गए पाकिस्तान, क्या कह रहे हैं पाकिस्तानी।
32 अनंतनाग मुठभेड़: कर्नल मनप्रीत की माँ बोलीं- बेटे को मिस कॉल मार देती थी और वो फ़ोन करता था।
33 लाइव बैंक फ्रॉड केस में जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ।
34 बांग्लादेश को हर मंच पर इतनी तवज्जो क्यों दे रहे हैं पीएम मोदी।
35 कपिल देव की 175 रनों की पारी ने रखी थी विश्व कप में भारत की जीत की नींव।
36 बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, करारा जवाब दिया जाएगा: अनंतनाग मुठभेड़ में तीन अधिकारियों की शहादत पर भाजपा।
37 विशेष सत्र: भाजपा ने सभी पार्टी के सांसदों को जारी किया व्हिप, 18 से 22 सितंबर तक सदन में मौजूद रहने को कहा।
38 परदे के पीछे कुछ और है: संसद सत्र के एजेंडे पर कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष।
39 जैव ईंधन से पर्यावरण के प्रदूषण पर लगाम संभव, देश के विशेषज्ञ रांची में करेंगे मंथन।
40 देशभर में मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई।
41 चुनाव आयोग ने ओडिशा से 3.45 लाख मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने को कहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

==============================
सोना -31 = 58,595
चांदी– 524 = 71,410

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *