भगवान महावीर के मोक्ष दिवस पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू

भगवान महावीर के मोक्ष दिवस पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 नवम्बर। जैनाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर महाराज के निर्देशन में ढढ्ढा चौक के कोठारी भवन में शनिवार को भगवान महावीर के निर्वाण दिवस व दीपावली पर्व पर गौतम रासो की वांचना की तथा दादा गुरुदेव के इकतीसा का सामूहिक पाठ करवाया। चतुर्विद संघ की साक्षी में कोठारी भवन में स्थापित पावापुरी तीर्थ के जल मंदिर, डागों के महावीर स्वामी मंदिर में निर्वाण का लड्डू चढ़ाया गया । नवकार महामंत्र जाप की चोहटन बाड़मेर के बंशीलाल, शायरदेवी, दीपक, स्नेहा, जिनआज्ञा सेठिया परिवार की ओर से किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शुक्रवार को रात भर श्रावक-श्राविकाओं, मुनिवृंद व साध्वीवृंद ने ’’ॐ ह्रीं श्री महावीर स्वामी नाथाय नमः, ’’ॐ ह्रीं श्री महावीर स्वामी सर्वज्ञाय नमः, ’’ॐ ह्रीं श्री महावीर स्वामी पारगताय नमः, ’’ॐ ह्रीं श्री महावीर स्वामी केवलज्ञानाय नमः,’’ मंत्र का जाप किया। अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने सामयिक के साथ तपस्याएं की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि भगवान आदिनाथ, सुगनजी महाराज के उपासरा में चतुर्विद संघ के साथ चैत्य वंदन किया गया। जैनाचार्य, मुनि संवेग रतन सागर महाराज के सांसारिक ताऊ के घर चतुर्विद संघ के साथ गए। वहां वयोवृद्ध श्राविका माणक देवी धर्म पत्नी सुश्रावक भंवर लाल सावनसुखा परिवार के सदस्य वरिष्ठ श्रावक अजित, लोकश, ललित, नितिन, तेजस राज, गौरव राज व जैनमराज सावनसुखा सहित परिवार के बड़ी संख्या में सदस्यों ने गुरु पूजा की, गुरुजी के कुंमकुम से पगलिया करवाए तथा मंगलपाठ सुना। सावनसुखा परिवार की ओर से नवकारसी व प्रभावना से श्रावक-श्राविकाओं का अभिनंदन किया।

जैनाचार्य के सान्निध्य में ज्ञान पंचमी बुधवार 6 नवम्बर को सिद्धचक्र का महापूजन भगवान आदि नाथ मंदिर में सुबह तथा 7 नवम्बर को चन्द्र प्रभु लक्ष्मी महापूजन सुबह सवा नौ बजे प्रवचन पंडाल में होगा। ज्ञान पंचमी की आराधना सुबह सवा सात बजे रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में होगी । ज्ञान पंचमी पर बच्चों का तीन दिवसीय शिविर ढढ्ढा चौक की ज्ञान वाटिका में शाम को आयोजित किया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *