शुक्रवार को 19 प्रत्याशियों के किए नाम निर्देशन पत्र दाखिल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 5.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1,862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 3 नवंबर।
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर पश्चिम से दिलीप कुमार जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी, अब्दुल मजीद खोखर आर एल टी पी प्रत्याशी, जेठानंद ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में निर्देशन पत्र दाखिल किए।राकेश ने निर्दलीय प्रत्याशी, सत्येंद्र कुमार शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। जेठानंद ने 2 निर्देशन पत्र दाखिल किए। बुलाकी दास ने आईएनसी से दो नाम निर्देशन पत्र शुक्रवार को भी दाखिल किए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर पूर्व से मीना ने निर्दलीय प्रत्याशी,मोहर सिंह यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी, सिद्धि कुमारी ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।सिद्धी कुमारी द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र से पूनम कंवर ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 2 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। देवी सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 2 निर्देशन पत्र तथा भंवर सिंह भाटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

लूणकरणसर
विधानसभा क्षेत्र में सुमित ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 2 निर्देशन पत्र तथा प्रभुराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2 निर्देशन पत्र दाखिल किये । यहां भरतराम द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

नोखा
विधानसभा क्षेत्र में कन्हैया लाल झंवर ने विकास मंच प्रत्याशी के रूप में दो निर्देशन पत्र दाखिल किए गए तथा बिहारी लाल ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

श्रीडूंगरगढ़
विधानसभा क्षेत्र में मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

खाजूवाला
विधानसभा क्षेत्र में गोविंद राम ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *