राजस्थान में अब सिर्फ आधार से कार्ड से होगा फ्री इलाज, बचाएं लाखों रुपए

राजस्थान में अब सिर्फ आधार से कार्ड से होगा फ्री इलाज, बचाएं लाखों रुपए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 16 मई। राजस्थान के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जन आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। राज्य सरकार ने यह बड़ा बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि अब सिर्फ आधार कार्ड के जरिए भी मरीज सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसमें मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, आयुष्मान भारत ‘मां’ योजना और आरजीएचएस जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘जिनके पास आधार नहीं उनका क्या इलाज नहीं’
फिलहाल, अस्पतालों के इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (IHMS) पोर्टल पर केवल जन आधार कार्ड से ही पहचान की जाती है। इस कारण जिन लोगों के पास जन आधार नहीं था, उन्हें मुफ्त इलाज से वंचित रहना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने आधार कार्ड से वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान के बाहर के लोग भी आधार से फ्री में करा सकते हैं इलाज?
चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने जानकारी दी कि यूआईडीएआई से अनुमति मिलने के बाद अब आधार नंबर से मरीज का वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके लिए नया गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इससे न केवल राज्य के मरीजों को लाभ मिलेगा, बल्कि उन लोगों को भी सहूलियत मिलेगी जो हाल ही में राजस्थान में स्थानांतरित हुए हैं और जिनका जन आधार अभी नहीं बना है। यह बदलाव विशेष रूप से जयपुर के एसएमएस जैसे बड़े अस्पतालों में राहत लाएगा, जहां अब तक बिना जन आधार के रजिस्ट्रेशन नहीं होता था। मरीजों को निजी दरों पर जांच करानी पड़ती थी, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था।

भजनलाल सरकार का यह शानदार कदम
राज्य सरकार का यह कदम डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। अगर इसको सहजता से लागू किया जाता है तो इसकी सर्वत्र प्रशंसा ही होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *