अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के पदाधिकारियों का गंगाशहर में स्वागत हुआ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के पदाधिकारियों का गंगाशहर में स्वागत हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

गंगाशहर, 11 दिसंबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के राष्ट्रीय पदाधिकारी पिछले दिनों गंगाशहर के तेरापंथ भवन में उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के पावन सान्निध्य में पहुंचे । मुनिश्री ने इस अवसर पर विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए राष्ट्रीय टीम के साथियों को इतिहास की छोटी-छोटी बातों के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और युवक परिषद के विकास को और कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस दिशा में भी महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय टीम का स्वागत और सराहना उपस्थिति

pop ronak

तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी मांडोत, महामंत्री सौरभ जी पटावरी, उपाध्यक्ष प्रथम अनन्त बागरेचा, उपाध्यक्ष द्वितीय अभिनंदन नाहटा और कोषाध्यक्ष विकास बोथरा सहित पूरी टीम ने गंगाशहर तेयुप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने टीम को निरंतर इसी प्रकार धर्मसंघ की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
ऐतिहासिक शुभागमन: तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि अभातेयुप के चार पूर्व अध्यक्षों और अभातेयुप के अनेक साथियों का एक साथ गंगाशहर में यह प्रथम बार शुभागमन हुआ है।

मुनिश्री का उद्बोधन और तपस्या का वर्णन

मुनिश्री कमल कुमार जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी लोगों को गंगाशहर तेरापंथ भवन में विराज रहे संतों की तपस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुनि श्रेयांस कुमार जी और मुनि नमि कुमार जी ने पिछले 10 महीनों में बड़ी-बड़ी तपस्या करके आत्मकल्याण के साथ-साथ धर्म संघ की प्रभावना की है। इसके अतिरिक्त, श्रावक-श्राविकाओं की भी काफी तपस्या निरंतर चल रही है।

उन्होंने साप्ताहिक नमस्कार महामंत्र का जाप व साप्ताहिक भिक्षु भजन संध्या का कार्यक्रम सामायिक सहित निरंतर चलने की जानकारी दी।सभी पदाधिकारियों ने तेरापंथ भवन में दर्शन-सेवा के उपरांत सेवा केन्द्र शांति निकेतन में विराजित सेवा केन्द्र व्यवस्थापिकाएँ साध्वीश्री विशद प्रभा जी, साध्वीश्री लब्धि यशा जी आदि सभी साध्वियों के दर्शन-सेवा का भी लाभ लिया। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर के सदस्यों ने अभातेयुप के साथियों को जैन पताका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *