साधुमार्गी जैन संघ के शासन दीपक रमेश मुनि का देवलोक गमन

साधुमार्गी जैन संघ के शासन दीपक रमेश मुनि का देवलोक गमन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 11 दिसंबर। साधुमार्गी जैन संघ के पूज्य शासन दीपक रमेश मुनि का गुरुवार को बीकानेर स्थित सेठिया धार्मिक कोटड़ी में चैविहार संथारा पूर्वक देवलोक गमन हो गया। प्रतापगढ़ मूल के रमेश मुनि 71 वर्ष के थे, जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक धार्मिक मर्यादा का पालन किया।
संथारा और अंतिम यात्रादेवलोक गमन: समता युवा संघ के नवीन कोठारी ने बताया कि आचार्य रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में गुरुवार दोपहर 12:51 बजे उन्हें चैविहार संथारे का प्रत्यख्यान करवाया गया। इसके बाद दोपहर 1:07 बजे वे अरिहन्त शरण हो गए।
अंत्येष्टि: उनके पार्थिव देह की डोल यात्रा विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए निकली और गुरुवार को ही गोगागेट सर्किल के पास स्थित ओसवाल समाज मोक्षधाम में अंत्येष्टि कर दी गई। मोक्षधाम में गंगाशहर, भीनासर और बीकानेर के श्रावक-श्राविकाओं तथा उनके सांसारिक परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।                         रमेश मुनि का जीवन परिचय , दीक्षा: रमेश मुनि का सांसारिक नाम रमेश चन्द्र बाफना था। उनका जन्म 25 जनवरी 1954 को अरनोद, प्रतापगढ़ में हुआ था।दीक्षा ग्रहण: उन्होंने आचार्यश्री नानालालजी महाराज से 31 अक्टूबर 1971 को ब्यावर में दीक्षा ग्रहण की थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *