किरोड़ी लाल की आपत्ति पर प्रिंसिपल-टीचर के तबादले कर 3 घंटे में पलटी सरकार

राजस्थान में 65 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की घोषणा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • 40 की लिस्ट में अकेले दौसा से 39 ट्रांसफर किए थे

बीकानेर , 15 अक्टूबर। राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले शिक्षा विभाग में ट्रांसफर कर दिए, हालांकि सरकार ने 3 घंटे बाद ही तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। 40 स्कूल प्रिंसिपल, 7 लेक्चरर और 8 ग्रेड थर्ड टीचर का ट्रांसफर किया गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा विभाग ने एक ही लिस्ट में 40 स्कूल प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए थे, जिसमें 39 फेरबदल अकेले दौसा जिले के थे। बैन के बावजूद ग्रेड थर्ड शिक्षकों के भी तबादले किए गए थे। दौसा में हुए तबादलों पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आपत्ति जताई थी और उन्होंने तबादले स्थगित करने की मांग की थी।

pop ronak

किरोड़ीलाल के लेटर के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल तबादला आदेश वापस ले लिए। इससे पहले राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 78 नगरीय निकायों में की गई राजनीतिक नियुक्तियों पर महज 6 घंटे बाद ही रोक लगा दी थी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने प्रिंसिपल के तबादलों की लिस्ट जारी की थी। दौसा के जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने अधीनस्थ सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया था कि जिन टीचर्स का ट्रांसफर हुआ है, उन्हें दोपहर ढाई बजे से पहले जॉइनिंग करवाई जाए। हालांकि आपत्ति के बाद में तबादलों का आदेश वापस लेना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *