10 दिसंबर तक चलेगा हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान

नोखा में एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद और जनसुनवाई बुधवार को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता के लिए आयोजित होगी सघन गतिविधियां

बीकानेर, 22 नवंबर।‌ व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता, सामुदायिक परिसर की सतत उपलब्धता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 10 दिसंबर तक ‘हमारा शौचालय- हमारा सम्मान’ अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित किया जा रहे इस अभियान के तहत पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।‌

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों, पिंक टॉयलेट आदि का सर्वे करवाते हुए चिन्हित अक्रियाशील शौचालयों का 5 दिसंबर तक दुरुस्तीकरण कार्य करवाए जाएंगे। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। इसके लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय भी किया गया है। जिले में सर्वेश्रेष्ठ सामुदायिक शौचालयों एवं व्यक्तिगत शौचालयों हेतु स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

pop ronak

उन्होंने बताया कि विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने तथा स्वच्छता परिसम्पत्तियों को उपयोगी बनाये रखने के संबंध में जानकारियां दी जा रही हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *