बस से फेंकने के बाद युवक की मौत पर बीकानेर में उबाल: कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे परिजन, हत्या का मामला दर्ज

कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे परिजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 5 मई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आड़सर गांव के युवक हनुमान नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों का आरोप है कि हनुमान के साथ चलती बस में मारपीट की गई और उसे बाहर फेंक दिया गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस घटना के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या है पूरा मामला?
मृतक के परिजनों के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की है जब हनुमान नायक बस में यात्रा कर रहा था। आरोप है कि बस के भीतर सुभाष मेघवाल, नेतराम, किशनाराम और सहीराम ने हनुमान के साथ बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का दावा है कि दो लोगों ने उसके हाथ पकड़े और दो ने पैर, फिर उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया।

pop ronak

इलाज के दौरान तोड़ा दम
गंभीर घायल अवस्था में हनुमान को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को घायल मिलने के समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन 1 मई को परिजनों ने शिनाख्त कर चार लोगों के खिलाफ ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज कराया। सोमवार को इलाज के दौरान हनुमान की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और विरोधाभास
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में कुछ अलग तथ्य भी सामने आ रहे हैं:

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि हनुमान को जैतसर बस स्टैंड पर उतारा गया था। बस स्टैंड पर उसे देखे जाने के प्रमाण मिले हैं, ऐसे में वह घायल कैसे हुआ और बस के भीतर असल में क्या हुआ था, इसकी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। मृतक का शव फिलहाल पीबीएम मोर्चरी में रखा है। परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी थी, लेकिन बाद में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर मना कर दिया।

न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पर हुंकार
सोमवार शाम से ही पीबीएम मोर्चरी के बाहर ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, वे पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन समझाइश के प्रयास कर रहा है और घटना के सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान खंगाले जा रहे हैं।

 

sesumo school
sjps