अब ईएसआई रानीबाजार में भी शुरू हुआ दांतों का एक्सरे

पचीसिया ने किया एक्सरे मशीन का उद्धघाटन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • पचीसिया ने किया एक्सरे मशीन का उद्धघाटन

बीकानेर , 25 फ़रवरी। बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार परिसर में श्रमिकों के लिए संचालित ईएसआई अस्पताल में विशेषज्ञ दांतों के डॉक्टर की सुविधा के साथ साथ अब श्रमिकों के दांतों संबंधी बीमारियों की जांच हेतु एक्सरे मशीन की सुविधा का विस्तार हो गया है |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एक्सरे मशीन का शुभारंभ करते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ईएसआई अस्पताल में दांतों के विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा पूर्व में ही उपलब्ध थी लेकिन दांतों की बीमारियों की गहन जांच के लिए एक्सरे मशीन का आभाव था लेकिन अब एक्सरे मशीन आ जाने से दंत रोग से संबंधित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को काफी सुविधा मिल सकेगी |

pop ronak

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा तनेजा ने बताया कि निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी राज्य बीमा योजना जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में बीमितों व उनके परिजनों की सुविधार्थ एक्सरे मशीन खरीद की गई है | दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता मीणा ने बताया कि एक्सरे मशीन आ जाने से अब एक ही छत के नीचे बीमितों के दांतों की बीमारियों की गहन जांच कर उपचार प्रदान किया जा सकेगा | इस अवसर पर उद्योगपति निर्मल पारख, पुन्यार्थम ट्रस्ट के पूनमचंद राइका, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जसवंत सिंह, नर्सिंग ऑफिसर गुरुवचन कौर, फार्मासिस्ट श्यामसुन्दर तथा सूचना सहायक देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित हुए |

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *