मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए भरे जाएंगे संकल्प पत्र

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 17 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव -2023 के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प पत्र भरे जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत राज्य के सभी जिलों में स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प पत्र भरवाने का कार्य किया गया था। इसके परिणामस्वरूप राज्य में विधानसभा आम चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत ऎतिहासिक रहा था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने बताया कि गत विधानसभा आम चुनाव 2018 की भांति ही विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान भी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से संकल्प पत्र भरवाने का कार्य किया जाएगा। राज्य में राज्य सरकार के अधीन संचालित होने वाले विभिन्न विद्यालयों एवं प्राईवेट विद्यालय जिसमें हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय भी सम्मिलित है, में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावक मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे जिससे अभिभावकगण प्रेरित होकर विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान केन्द्र पर आकर अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग करें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *