पुलिस के ACP ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, वजह जानकर हर कोई हैरान

पुलिस के ACP ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, वजह जानकर हर कोई हैरान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

दिल्ली , 5 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकार अनिल सिसोदिया ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। तीन दिन पहले ही अनिल सिसोदिया की पत्नी का निधन हो गया था। माना जा रहा है कि तनाव और अवसाद की वजह से दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने यह घातक कदम उठाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या कहती है दिल्ली पुलिस

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 55 वर्षीय दिल्ली पुलिस अधिकारी अनिल सिसौदिया की दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में हुई, जहां पर उनका निवास है।
मृतक अनिल सिसौदिया दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 55 वर्षीय एसीपी की पहचान अनिल सिसौदिया के रूप में हुई है। उन्होंने कथित तौर पर जंगपुरा स्थित अपने आवास पर खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी का तीन दिन पहले ही निधन हो गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन संभवतः यह आत्महत्या का मामला है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुँच गयी है।

3 दिल पहले ही हुई थी पत्नी की मौत

मृत पुलिस अधिकारी अनिल सिसोदिया की पत्नी का निधन 3 दिन पहले ही हुआ था। माना जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वे बुरी तरह से टूट गए थे और तनाव-अवसाद से ग्रस्त हो गए। उन्होंने यह कदम अवसाद की वजह से ही उठाया होगा। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या कह रही है लेकिन जांच भी की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में अनिल सिसोदिया ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। फिलहाल परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उन्हें जानने वाले भी हैरान हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *