अपने नाना के घर चोरी की दोहिते को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अपने नाना के घर चोरी की दोहिते को पुलिस ने गिरफ्तार किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 जनवरी। बीकानेर में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। पिछली दो-तीन रातों में बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती और लाल गुफा क्षेत्र में चोरों ने लाखों रुपए की नगदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर भी पार कर लिए। ग्रामीण क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन तीन चोरियों में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुक्ताप्रसाद नगर में दो दिन पहले दोहिते ने ही अपने नाना के घर चोरी की। उसने घर से करीब आठ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने डॉग नौवी की मदद से 12 घंटे में ही चोरी का खुलासा कर दिया और दोहिते को गिरफ्तार कर लिया। मुक्तप्रसाद नगर एसएचओ सुरेश कस्वां ने बताया कि एक जनवरी को सर्वोदय बस्ती निवासी लोकेश लेघा के घर पर चोरी हुई थी। परिवार के सभी लोग कहीं गए हुए थे। रात को नौ बजे वह वापस आए, तब घर के कमरों व अलमारियों ताले टूटे हुए थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चोर के पदचिन्ह मिलने पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड के संतकुमार नौवीं को लेकर मौके पर पहुंचे। नौवी ने पदचिन्हों को सूंघ कर करीब चार घंटे के भीतर ही आरोपी को खोज निकाला। पुलिस ने बंगलानगर निवासी मुकेश (20) पुत्र राजाराम जाट को हिरासत में लिया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपी परिवादी का रिश्ते में दोहिता है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। टीम में एसएचओ के अलावा एएसआई फुसाराम, सिपाही संजय, मनोज व अमित शामिल थे।
यह सामान हुआ था चोरी

एक सोने की कंठी, नौ फुलड़े, तीन घुंघरू, एक सोने की रखड़ी, एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी कान के झुमके, नौ अंगूठी सोने की।

बंद मकान से चोरी, लाखों के जेवर-नकदी ले गए चोर
एक अन्य घटना में मुक्ताप्रसाद नगर के सेक्टर नंबर 17 में चोरोंं ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। भिवानी के प्रेमनगर हालपता मुक्ताप्रसाद सेक्टर नंबर 17/54 निवासी विक्रान्त पुत्र कदम सिंह जाट के मुताबिक, वह परिवार सहित गांव चला गया था। 26 दिसंबर की रात को चोरी हुई। पड़ोसियों से घर के ताले टूटने की सूचना मिली, तब बीकानेर आए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *