पुलिस कॉन्स्टेबल की नींद में हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु

पुलिस कॉन्स्टेबल की नींद में हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

जयपुर, 10 अक्टूबर। श्याम नगर थाने में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पद पर तैनात कैलाश चंद्र गुर्जर (52) की शुक्रवार तड़के नींद में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह परिजनों ने जगाने की कोशिश की तो वे निढाल पाए गए। सामोद थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसे का विवरण
श्याम नगर थाने के SHO दलवीर सिंह ने बताया कि सामोद के सुल्तानपुरा गांव निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर राजस्थान पुलिस में 27 साल से सेवा दे रहे थे और पिछले 8 साल से श्याम नगर थाने में कॉन्स्टेबल ड्राइवर थे। वे अनुशासित, सौम्य स्वभाव और सज्जन व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। गुरुवार को ड्यूटी के बाद वे अपने घर सामोद गए थे।
शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे ड्यूटी के लिए उठने वाले कैलाश उस दिन नहीं जागे। परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे बेसुध मिले। तुरंत सामोद के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। सामोद थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *