गंगाशहर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 6 गिरफ्तार, 43 हजार और अफीम भी बरामद

गंगाशहर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 12 अक्टूबर । गंगाशहर थाना पुलिस ने दीपावली से पहले जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलम सिटी कॉलोनी में एक जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। देर रात मंगलम सिटी के फ्लैट नंबर 742 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ्लैट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मोनिका के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 43,000 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा, एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के कब्जे से 71 ग्राम अफीम भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 RP(G)O और 112 BNS के तहत जुआ खेलने का मामला दर्ज किया, जबकि ओमप्रकाश लखारा के खिलाफ धारा 8/18 NDPS Act के तहत अतिरिक्त मामला दर्ज किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नए प्रावधानों के तहत जुआरियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नाकाबंदी और गश्त बढ़ा दी है। यह कार्रवाई बीकानेर में त्योहारी मौसम में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के अभियान का हिस्सा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *