कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर में जनसहयोग से तालाब की दीवारें हुईं मजबूत

कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर में जनसहयोग से तालाब की दीवारें हुईं मजबूत
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 जून। आस्था और जनसहयोग के अनूठे संगम के साथ कोडमदेसर में चलाया जा रहा तालाब जीर्णोद्धार अभियान सफलता के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी और बाबा के भक्तों के पुरजोर प्रयासों से मानसून की अधिकारिक दस्तक से पहले ही तालाब जीर्णोद्धार का लगभग 90 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस पुनीत कार्य के संपन्न होने से सैकड़ों वर्षों से अगाध आस्था के केंद्र रहे कोडमदेसर भैरवनाथ मंदिर परिसर को एक नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि बाबा भैरवनाथ की असीम कृपा और श्रद्धालुओं के तन-मन-धन के सहयोग से तालाब की पूर्णतः सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही तालाब की दीवारों को मजबूती देने के लिए सपोर्टर (पुश्तों) के निर्माण और उन पर छपाई (प्लास्टर) का कार्य भी संपन्न हो चुका है। एक सुखद संयोग यह रहा कि तीन दिन पहले हुई प्री-मानसून की तेज बारिश से तालाब में नया पानी आ गया, जिससे ठीक एक दिन पहले ही सपोर्टर निर्माण का यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जा चुका था। भाटी ने बताया कि अब केवल 10 प्रतिशत कार्य ही शेष बचा है, जिसमें मचान-अड़ान (पाड़) की सहायता से मुख्य दीवार के ऊपरी हिस्से पर छपाई तथा गऊघाट के पास का निर्माण कार्य शामिल है, जिसे भी आगामी कुछ ही दिनों में अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

दूसरे चरण में फव्वारों और लाइटिंग से निखरेगा सौंदर्य
तालाब की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के बाद अब इसे एक सुंदर पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में तालाब के संपूर्ण सौंदर्यकरण का कार्य हाथ में लिया जाएगा। इसके अंतर्गत मंदिर परिसर और तालाब के चारों ओर आकर्षक गार्डन (बगीचे), आधुनिक फव्वारे, बच्चों के लिए झूले, भव्य लाइटिंग, नक्काशीदार पिलर और एक मुख्य स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। किराड़ू ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि ऐतिहासिक कोडमदेसर भैरवनाथ परिसर का संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में ऐतिहासिक सहभागिता निभाने के लिए सोसायटी के टीम सदस्यों, देश-विदेश से जुड़े भैरव भक्तों और विशेष रूप से अग्रसर रही महिला शक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

sjps