प्रवीण ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

प्रवीण ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता रजत पदक
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चूरू, 23 अगस्त। राजस्थान के चूरू जिले के छाजूसर गांव के निवासी प्रवीण खोथ ने तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 64वीं नेशनल सीनियर इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हैमर थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
प्रवीण ने 64.08 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता विजेंद्र सिंह खोथ ने बताया कि प्रवीण इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं, जिसमें वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 (कनाडा) में स्वर्ण पदक भी शामिल है।
वर्तमान में रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत प्रवीण ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच भरत सिंह और अपने माता-पिता को दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *