बीकानेर में IDBI बैंक ने बालिका विद्यालय को उपकरण भेंट किए

बीकानेर में IDBI बैंक ने बालिका विद्यालय को उपकरण भेंट किए
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 23 अगस्त। बीकानेर के शीतला गेट क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेलीवाड़ा को IDBI बैंक ने अपनी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत कुछ उपकरण भेंट किए हैं। विधायक जेठानन्द की प्रेरणा से बैंक ने स्कूल को एक इनवर्टर, एक माइक सेट और एक लोहे की अलमारी दान की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि नरेश नारायण पुरोहित और महेश शर्मा, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित और भाजपा नेता दुर्गाशंकर व्यास मौजूद थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति पुरोहित ने की। विद्यालय परिवार ने IDBI बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित जैन, गुरुमन सिंह और राजेश शर्मा का सम्मान किया। इस सहयोग से विद्यालय के शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *