तुलसी कैंसर अस्पताल में और सुगनी देवी अस्पताल में 2 वाटर कूलर भेंट किया व प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला आयोजित

तुलसी कैंसर अस्पताल में और सुगनी देवी अस्पताल में 2 वाटर कूलर भेंट किया व प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 मई। आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर के महाप्रज्ञ सभागार में तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर द्वारा प्रेक्षा ध्यान कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में “डिप्रेशन और प्रेक्षा ध्यान” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता इवोफॉरसोल मल्टीवर्सिटी के डायरेक्टर पीयूष कुमार नाहटा थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डिप्रेशन आधुनिक युग की एक गंभीर और व्यापक समस्या है, जिसका समाधान ध्यान, अनुप्रेक्षा और सकारात्मक चिंतन के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को कायोत्सर्ग और संकल्प शक्ति जैसे प्रायोगिक अभ्यासों से अवगत कराया, जिससे मानसिक शांति एवं आंतरिक संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री श्रीमती रेणु बोथरा ने किया। उन्होंने महिला मंडल द्वारा संचालित विविध आयामों की संक्षिप्त जानकारी भी प्रस्तुत की। अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बोथरा ने पीयूष नाहटा को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से डॉ. नीति शर्मा और डॉ. राजेंद्र बोथरा को भी मंडल की परामर्शिका लीला कोठारी व शांता भूरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यशाला में महिला मंडल की सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य जन उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *