राष्ट्रपति की रिश्तेदार, भाभी, अधिकारियों की पत्नी… इस आदमी ने किसी को नहीं छोड़ा, 400 आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के बाद हिली सरकार

राष्ट्रपति की रिश्तेदार, भाभी, अधिकारियों की पत्नी... इस आदमी ने किसी को नहीं छोड़ा, 400 आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के बाद हिली सरकार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मालाबो, 7 नवम्बर। इक्वेटोरियल गिनी के एक हाई रैंकिंग अधिकारी के सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इन वीडियो में वह अन्य लोगों की पत्नियों के साथ है। इस स्कैंडल के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। अधिकारी वीडियो को और भी ज्यादा वायरल होने से रोकने में लगे हैं। इन वीडियो में नेशनल फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (ANIF) के निदेशक एबांग एंगोंगा को अलग-अलग महिलाओं के साथ देखा जा सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि इसमें प्रमुख अधिकारियों की पत्नियां भी शामिल हैं। कथित तौर पर एंगोंगा को अपने भाई की पत्नी, राष्ट्रपति की कजिन और बहन, पुलिस महानिदेशक की पत्नी और 20 से अधिक मंत्रियों की पत्नियों के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो आए हैं। साथ ही साथ यह वीडियो वित्त मंत्रालय में एंगोंगा के ऑफिस में बनाए गए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति टेओडोरो नगुएमा ओबियांग मंगुए ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि सरकार मंत्रालय के कार्यलयों में यौन संबंध बनाने वाले सभी कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करेगी। उनका कहना है कि यह आचार संहिता और सार्वजनिक नैतिकता के कानून का सीधा उल्लंघन है।

वीडियो रोकने को कहा गया
यह पहली बार नहीं है कि किसी अधिकारी का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। लेकिन अब के मामले में प्रसिद्ध अधिकारी के शामिल होने के कारण पूरे देश में यह स्कैंडल मशहूर हो गया है। पिछले सप्ताह ओबियांग ने कहा था कि उन्होंने देश के दूरसंचार मंत्रालय, रेगुलेटर और टेलीफोन कंपनियों को आदेश दिया है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इन वीडियो की पहुंच को 24 घंटे के अंदर सीमित करें। उन्होंने कहा, ‘हम सरकार के रूप में यह नहीं देख सकते कि परिवार बर्बाद हो रहे हैं।’

400 से ज्यादा वीडियो बनाए

सबसे पहले यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हुए थे। बाद में यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिक-टॉक और अन्य प्लेटफार्मों पर फैले। शुरुआत में जब यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप्स में आए तो कहा गया कि एंगोंगा ने अपने ऑफिस में 400 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। अपनी अच्छी शक्ल के कारण वह बेलो के नाम से पहचाने जाते हैं। एबांग एंगोंगा शादीशुदा हैं। वह सेंट्रल अफ्रीकन इकोनॉमिक एंड मॉनिटरी कम्यूनिटी आयोग के अध्यक्ष बाल्टासार एंगोंगा एडजो के बेटे हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *