सरकारी स्कूल के 12 हज़ार टीचर्स का प्रमोशन

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले तबादलों का 'जंबो' धमाका
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सब्जेक्ट टीचर्स मिलेंगे, प्रिंसिपल और लेक्चर की कमी दूर होगी

बीकानेर , 20 नवम्बर। शिक्षा विभाग ने 11 हज़ार 911 टीचर्स को प्रमोट कर दिया है। अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग मुख्यालय पर DIPIS शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा विभाग में शीघ्र सभी पदोन्नति (डी पी सी) करने के निर्देशों के बाद आज विभाग में 11911 कार्मिकों की पदोन्नति सूची जारी की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आज जारी की गई पदोन्नति सूची में 88 उपाचार्य,485 प्रधानाध्यापक, 24 उप जिला शिक्षाधिकारी, 20 पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड -1, 3564 प्राध्यापक (विभिन्न विषय ) वर्ष 21 – 22 तथा 6966 प्राध्यापक (विभिन्न विषय ) वर्ष 22 -23 शामिल है। इसके अतिरिक्त 663 शारीरिक शिक्षक और 93 पुस्तकालय अध्यक्ष शामिल है।

pop ronak

शिक्षा विभाग में डीपीसी पिछले काफी से समय से लंबित थी। जिसको लेकर माननीय शिक्षा मंत्री चिंतित थे तथा अधिकारियों को डीपीसी तुरंत करने के निर्देश दिए थे।

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा की डीपीसी की प्रक्रिया अभी रुकेगी नहीं तथा विभाग में शेष रही पदोन्नति की सूचियां भी शीघ्र ही जारी की जाएगी। इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत हुए सभी कार्मिकों को शीघ्र ही पदस्थापन कर दिया जाएगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *