पुष्करणा महोत्सव – पत्रकार समाज का आईना तो साहित्यकार सृजनकर्ता

पुष्करणा महोत्सव - पत्रकार समाज का आईना तो साहित्यकार सृजनकर्ता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 अगस्त । श्री पुष्करणा प्रन्यास व आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित पुष्करणा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को मेहंदी-मांडणा प्रतियोगिता तथा पत्रकार एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक विकास हर्ष, समीक्षक डॉ. अजय जोशी, सीए महेन्द्र चूरा तथा अनिल व्यास बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है तो साहित्यकार उसका सृजनकर्ता। दोनों की लेखनी से समाज में क्रांतिकारी बदलाव आता है और ऐसी विभूतियां समाज के लिए अनुकरणीय हैं।

pop ronak

50 बालिकाओं ने दिखाई कलात्मकता

मेहंदी-मांडणा प्रतियोगिता की संयोजक राजकुमारी व्यास व आरती आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 50 बालिकाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मांडणों के माध्यम से विभिन्न भाव उकेरे। इस अवसर पर पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा, कंचन राठी, विभा बिहानी सहित हिमालय परिवार की सदस्याएं अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

इनका हुआ सम्मान

पत्रकारिता क्षेत्र: खुशाल चंद व्यास, मधु आचार्य, राजीव हर्ष, मोहन थानवी, अनुराग हर्ष, प्रमोद आचार्य, नीरज जोशी, रमेश बिस्सा, विमल छंगाणी, श्याम ओझा, उमाशंकर व्यास, सुरेश बोड़ा, बृजमोहन आचार्य, जितेन्द्र व्यास, भंवरी देवी व्यास, परिमल हर्ष, जयनारायण बिस्सा, राजीव जोशी, उमाशंकर आचार्य, आनंद आचार्य, उषा जोशी एवं धीरेन्द्र आचार्य।

साहित्य क्षेत्र: कमल रंगा, अजय जोशी, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. कृष्णा आचार्य, संजय पुरोहित, डॉ. रेणुका व्यास, राजेन्द्र जोशी, बृजरतन जोशी, डॉ. हरिशंकर आचार्य, मनीष जोशी, अशोक रंगा, महेन्द्र रंगा, शशांक शेखर जोशी, डॉ. समीक्षा व्यास, नगेन्द्र किराडू, विप्लव व्यास, सुधा आचार्य, जुगल पुरोहित, विशन मतवाला, राजेश व्यास, हरिदास हर्ष, इन्द्रा व्यास, शरद केवलिया, योगेश व्यास तथा सुनील गज्जाणी।