FORTI एवं JITO बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में MSMEs के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

FORTI एवं JITO बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में MSMEs के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 अगस्त । Federation of Rajasthan Trade & Industry (FORTI) एवं JITO बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पार्क पैराडाइज में MSMEs एवं स्टार्टअप उद्यमियों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के उद्यमियों को कानूनी अनुपालनों (Legal Compliances), सरकारी योजनाओं एवं व्यवसाय में उपलब्ध विभिन्न लाभों के प्रति जागरूक करना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशेषज्ञों ने दिए ब्रांडिंग और लीगल स्ट्रैटेजी के टिप्स

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख विषयों पर सत्र आयोजित किए गए-

लीगल स्ट्रैटेजीज़: डॉ. रोहित जैन ने Protect, Comply & Grow – Legal Strategies for Startups and MSMEs विषय पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार व्यवसाय को कानूनी रूप से सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है।

ब्रांड प्रिज्म फ्रेमवर्क: गग्गन जैन ने Why Do Some Brands Charge More – The Brand Prism Framework विषय पर विचार रखते हुए ब्रांडिंग और व्यावसायिक विकास के सूक्ष्म पहलुओं की जानकारी दी।

सत्र में सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक कंप्लायंस, उनके सही पालन की प्रक्रिया तथा MSMEs को मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

प्रमुख उद्यमियों एवं अतिथियों की रही सहभागिता

FORTI के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, सचिव मनीष नाहटा तथा JITO बीकानेर के चेयरमैन जयचंद लाल डागा एवं सचिव पुनेश मुसरफ के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में द्वारका पच्चीसिया एवं अशोक सुराणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके अलावा अलोक प्रताप सिंह, पृथ्वीराज रतनू, समुद्रसिंह राठौड़, महावीर पुरोहित, अनन्तवीर जैन, दलीप भाई पारख, मनोज गुप्ता, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनाणी, अनिल माहेश्वरी एवं सीए बैद सहित बीकानेर के प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत से जुड़े गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।