बीकानेर में 11 अक्टूबर को पुष्करणा लोकसेवक समागम

बीकानेर में 11 अक्टूबर को पुष्करणा लोकसेवक समागम
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 1 अक्टूबर । बीकानेर में पुष्करणा ब्राह्मणों के सेवारत, सेवानिवृत्त और संविदा/निविदा कार्मिकों के लिए पुष्करणा लोकसेवक समागम का आयोजन 11 अक्टूबर को सायं 5:30 बजे से ब्रह्म बगीचा में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पहले समागम की तैयारियों के तहत गुरुवार को कार्मिकों से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान शुरू किया गया है।
समागम की तैयारियां और संपर्क अभियान
संपर्क की शुरुआत: संपर्क अभियान की शुरुआत नत्थूसर गेट से मुरलीधर व्यास रोड तक रहने वाले कार्मिकों से की गई। इस दौरान सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को समागम में शामिल होने के लिए पीले चावल भेंट किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तैयारियां: समागम संयोजक सुभाष जोशी ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे इस समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग स्तर के संपर्क के साथ ही घर-घर जाकर संपर्क प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। यह संपर्क अभियान अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मुख्य उद्देश्य और सम्मान
सह संयोजक सुरेश व्यास ने बताया कि मुख्य समारोह में पुष्करणा समाज के धर्म, कर्म और आध्यात्म से जुड़ी तीन विभूतियों का विशेष अभिनंदन किया जाएगा। कार्मिकों द्वारा समाज हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।  इस संपर्क अभियान के दौरान दिनेश आचार्य, महेंद्र रंगा, अजय व्यास, प्रेम नारायण व्यास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *