बीकानेर में आज बारिश का अलर्ट, दिन का तापमान 39.4 डिग्री पहुंचा, सामान्य से अधिक दर्ज

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 सितम्बर । बीकानेर शहर में मानसून के अंतिम दौर में भी शहरवासियों को बारिश के लिए तरसना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार रात के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट के बावजूद शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश नहीं हुई। दिनभर उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल तो छाए और देर रात तक बिजली भी चमकती रही, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। शहर के कुछ हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तापमान में बढ़ोतरी, सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा पारा

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में बारिश शून्य दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान: 39.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक) न्यूनतम तापमान: 28.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक) हालांकि पिछले दो दिनों से रात के समय हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं।

19 सितम्बर के आसपास मानसून की वापसी संभव, आज भी बौछारों का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई (मानसून ट्रफ की वापसी) के लिए 19 सितम्बर के आसपास परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

आज का पूर्वानुमान (17 सितम्बर):स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *