बीकानेर में जुलाई के दूसरे सप्ताह से बारिश की संभावना: पारा 41.6 डिग्री, भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान

बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 1 जुलाई । राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है, लेकिन बीकानेर में फिलहाल भीषण गर्मी और उमस का दौर बरकरार है। मानसून के लंबे होते इंतजार के बीच जिले में पारे का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन बेहाल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीते मंगलवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिनभर खिली तेज धूप और थपेड़े मारती गर्म हवाओं के कारण लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालात यह हैं कि रात के समय भी इस तपन से राहत नहीं मिल पा रही है और वातावरण में नमी के कारण उमस का भारी असर बना हुआ है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बीकानेर वासियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। अगले तीन से पांच दिनों तक जिले में व्यापक या भारी बारिश के आसार बेहद कम हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं, जिससे हवाओं में नमी बढ़ रही है। इसके चलते मानसून धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ेगा। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में बुधवार को बारिश होने की उम्मीद जताई गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि दोपहर या शाम तक बादल बीकानेर पहुंचकर हल्की बौछारों से कुछ राहत दे सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो जुलाई के पहले सप्ताह के बीतने के बाद यानी दूसरे सप्ताह से बीकानेर में मानसून की पहली अच्छी बारिश हो सकती है। तब तक जिले में गर्मी और उमस का यह तीखा रुख बने रहने की आशंका है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम सुहावना हो सकेगा।

sjps