ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय लालसिंह की मौत, दोस्त गंभीर घायल: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की घटना

ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय लालसिंह की मौत, दोस्त गंभीर घायल: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की घटना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 04 अगस्त । बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय दोस्त मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुंदलसर गांव में शोक की लहर छा गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गैस एजेंसी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पुंदलसर निवासी लालसिंह (पुत्र स्वर्गीय माधोसिंह) श्रीडूंगरगढ़ स्थित एक गैस एजेंसी में कार्य करते थे। सोमवार शाम काम से घर लौटते समय उन्हें गांव के ही दोस्त मानसिंह (20) पुत्र महावीर सिंह मिले, जिसके बाद लालसिंह उनके साथ बाइक से गांव के लिए रवाना हो गए। सालासर फांटे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

pop ronak

मां का इकलौता सहारा था लालसिंह
लालसिंह के पिता माधोसिंह का पहले ही निधन हो चुका था। बड़ा भाई शहर से बाहर नौकरी करता है और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में लालसिंह ही गांव में अपनी बुजुर्ग विधवा मां के साथ रहकर उनका एकमात्र सहारा बने हुए थे। बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गईं और पूरे गांव में मातम पसर गया।

चाचा ने कराया मामला दर्ज
मृतक के चाचा पदमसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में ट्रक चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पदमसिंह के अनुसार, वे भी पीछे आ रहे थे जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

sjps
sesumo school