राजस्थानी कहानी संग्रह ‘खुडपगो’ का हुआ लोकार्पण

राजस्थानी कहानी संग्रह ‘खुडपगो’ का हुआ लोकार्पण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 24 अप्रैल। हिन्दी और राजस्थानी के ख्यातनाम हस्ताक्षर डाॅ. मनमोहन सिंह यादव के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘खुडपगो’ पुस्तक का मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान, उदयरामसर, बीकानेर के सभाकक्ष में गुरूवार को लोकार्पण हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने पुस्तक के शीर्षक से संबंधित अनेक प्रकार के रोचक उदाहरण बताए। उन्होंने कहा कि खुडपगो शब्द अपने आप में अनेक अनोखे भाव प्रकट करता है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जानकीनारायण श्रीमाली ने कहा कि इस कहानी संग्रह में मानवीय संवेदनाओं का विराट फलक देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस कहानी संग्रह में लोक संस्कृति के साथ-साथ मानवीय करूणा का अद्भूत सामंजस्य देखने को मिलता है।
इस अवसर पर राजस्थानी भाषा के मर्मज्ञ शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि श्री यादव का रचना विन्यास बेजोड़ है। वे अन्नाराम सुदामा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
साहित्यकार रवि राजपुरोहित ने ‘खुडपगो’ व ‘घूंसले की मैर’ की विस्तृत व्याख्या की।
इस कार्यक्रम में भामाशाह बसन्त मल्ल एवं विशिष्ट अतिथि नरसीदान बिटठू ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. मनमोहन सिंह यादव ने राजस्थानी कहानी संग्रह ‘‘खुडपगो’’ की विस्तृत व्याख्या की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर साहित्य समाज के साहित्यकार और ग्राम और शहर के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। साथ संस्थान के निदेशक कुलदीप यादव, महावीरसिंह यादव, आकाश यादव, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. विनयकुमार शर्मा, श्रीमती प्रियंका यादव, अनिल यादव, रमेश बागड़ी, ओमप्रकाश यादव, मदनमोहन सारड़ा, विनोद यादव, राजेन्द्र यादव, यशराज यादव, ब्रह्मप्रकाश, ओमप्रकाश खींची, लालचन्द सिपाणी, महेन्द्रसिंह यादव, राहुल यादव की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मंच संचालन गणित अध्यापक शिवशंकर रंगा ने किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *