रंगीलो सावन महोत्सव’ का आगाज़ शनिवार को, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने तैयारियां की पूर्ण

रंगीलो सावन महोत्सव' का आगाज़ शनिवार को, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने तैयारियां की पूर्ण
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 06 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर के तत्वावधान में आगामी शनिवार, 8 अगस्त को “रंगीलो सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी की अध्यक्षता में एक अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि इस सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीकानेर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है, जिसे लेकर समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जिम्मेदारी सौंपी, व्यवस्थाएं पूरी
महामंत्री सरिता नाहटा ने जानकारी दी कि आयोजन को भव्य और सुचारु बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।

प्रमुख अतिथि करेंगी शिरकत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैलजा पांडेय शामिल होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ (CO) शालिनी बजाज शिरकत करेंगी। इस सांस्कृतिक महोत्सव की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता करेंगी।

महिला विंग ने शहर की अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाने और इसे सफल बनाने की अपील की है। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष सरिता आंचलिया, हीना बाफना, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, शर्मिला चोरड़िया, मंत्री राधिका लोहिया, माया चांडक, संजना सुराणा, मंजू गुलगुलिया तथा निकिता पारीक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

sjps