रंगीलो सावन’ में दिखा महिला सशक्तिकरण का रंग: मेघा विजयवर्गीय बनीं सावन क्वीन; विधायक सिद्धि कुमारी रहीं मुख्य अतिथि

रंगीलो सावन’ में दिखा महिला सशक्तिकरण का रंग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने किया सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, 200 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन

बीकानेर, 9 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर की ओर से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रंगीलो सावन’ महोत्सव एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि सावन उमंग, उत्साह और भारतीय संस्कृति से जुड़ा पर्व है। महिलाओं द्वारा ऐसे आयोजन करना केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी शक्ति और प्रतिभा को मंच देने की एक सार्थक पहल है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं के आग्रह पर विधायक सिद्धि कुमारी ने भी उनके साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

व्यापार और उद्यमिता में आगे आएं महिलाएं
महिला विंग अध्यक्ष ममता राठी ने स्वागत भाषण दिया, वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण का संदेश देते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि महिलाएं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अब उन्हें व्यापार व उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनानी चाहिए।

मेघा विजयवर्गीय बनीं ‘सावन क्वीन’, प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
महोत्सव के दौरान आयोजित ‘सावन क्वीन’ रैंप वॉक प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मेघा विजयवर्गीय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन क्वीन का खिताब जीता, जबकि निशा बंसल उपविजेता रहीं।

रंगीलो सावन मस्तानी जोड़ी’ प्रतियोगिता में देवरानी-जेठानी की जोड़ी अभिरुचि

विजयवर्गीय एवं उर्वशी गांधी विजेता रहीं, जबकि मां-बेटी की जोड़ी रेनू गोयल एवं कास्वी गोयल उपविजेता रहीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिना सिंघल, खुशी गुप्ता, निशा बंसल, विजय लक्ष्मी गांधी और प्रीति सारडा को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आभार
कार्यक्रम का शुभारंभ डिम्पल बाफना की गणेश वंदना और तनिक्षा करनानी के स्वागत गीत से हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बाफना ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन निकिता पारीक ने किया तथा निर्णायक की भूमिका सुनीता जुनेजा व गरिमा विजय ने निभाई। महामंत्री सरिता नाहटा ने अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सरला लोहिया, डॉ. सुमन जैन, प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, दिनेश महात्मा, कमल बोथरा, राजेश बैद, पार्षद संजय गुप्ता, किशन अग्रवाल और अंकित बाफना सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026