एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज में आरडीए चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुखवीर सिंह बने अध्यक्ष

एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज में आरडीए चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुखवीर सिंह बने अध्यक्ष
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 मई। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC) एवं पीबीएम अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) के वार्षिक चुनाव बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनावी मुकाबले में डॉ. सुखवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से शिकस्त देते हुए अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

359 मतों के साथ एकतरफा जीत
घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, डॉ. सुखवीर सिंह को कुल 359 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. विक्रम सैनी को मात्र 128 वोटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही मेडिकल कॉलेज परिसर और पीबीएम अस्पताल में रेजिडेंट्स ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। रेजिडेंट्स ने इस जीत को संगठन की एकजुटता और संघर्षशील विचारधारा की जीत करार दिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

वरिष्ठ चिकित्सकों और पूर्व पदाधिकारियों ने दी बधाई
पूर्व आरडीए अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिजीत यादव और डॉ. सचिन देसाई ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी रेजिडेंट्स की जीत है, जो पिछले छह वर्षों से संगठन द्वारा अधिकारों और सम्मान के लिए किए जा रहे संघर्ष पर विश्वास रखते हैं। डॉ. शुभम जानू और डॉ. जगदीश फर्दोलिया ने भी इस जीत को रेजिडेंट्स के भरोसे की जीत बताया।

शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रतीक की देखरेख में पूरी मतदान और मतगणना प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रेजिडेंट्स ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

रेजिडेंट्स के सम्मान और सुरक्षा की प्राथमिकता
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुखवीर सिंह ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी प्राथमिकता प्रत्येक रेजिडेंट डॉक्टर का सम्मान, कार्यस्थल पर सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। आरडीए को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा ताकि प्रशासन के समक्ष रेजिडेंट्स की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जा सके।”

sjps