खरीद में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को भी दोषी माना जाएगा- गौतम कुमार दक, सहकारिता मंत्री

सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में बोले सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पैक्स और सहकारी उपभोक्ता भंडार पर बिकने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हों
  • लंबित जांचों का समयबद्ध निस्तारित करें, दोषियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई
  • सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में बोले सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक

बीकानेर, 26 जून। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि बीकानेर में सरसों और मूंगफली खरीद को लेकर बहुत शिकायतें आई। अगर भविष्य में खरीद को लेकर गड़बड़ी हुई तो ठेकेदार के साथ साथ सभी संबंधित अधिकारियों राजफैड आरओ, मैनेजर, डीआर और सोसायटी अध्यक्ष को भी दोषी माना जाएगा। केवल संविदा कर्मी को मुल्जिम बनाकर सब बरी हो जाते हैं यह नहीं चलेगा। उन्होने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में खरीद को लेकर एक शिकायत नहीं आनी चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दक गुरुवार सुबह सहकार भवन में सहकारिता विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सोसायटी पर लोगों का विश्वास हो। हमारे यहां बिकने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हों। हम जो भी बेचेंगे, अच्छा ही बेचेंगे। यह बात नीचे तक जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम 32 लाख लोगों को लोन दे रहे हैं। इसके अलावा 70 लाख लोगों को किसान सम्मान निधि का पैसा दे रहे हैं। इन लोगों को लोन के लिए एप्रोच करें। हमारे लोन बैंकों से भी ज्यादा सुविधाजनक है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बैठक में अधिकारियों को ऑनलाइन ऑडिट लक्ष्य पूर्ण करने, आमसभा नियत समय में आयोजित करने, नवगठित पैक्स के संचालक मण्डल के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, समितियों को आय बढ़ाने हेतु नवाचार विशेषतया सहकार से समृद्धि की 54 पहलों के तहत कार्य करने, पैक्स निरीक्षण करने, एकमुश्त समझौता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बैंकों को वाणिज्यिक बैंकों के समान व्यवसाय बढ़ाने के निर्देश दिए।

दक ने खरीद कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने, उपलब्ध परिसंपत्तियों का नवाचार से सदुपयोग करने तथा सभी सहकारी समितियों विशेषतया जिला उपभोक्ता भण्डार, प्राथमिक भूमि विकास बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक, पैक्स, क्रय विक्रय सहकारी समितियों आदि को विविध व्यवसायों के माध्यम से लाभ बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लंबित जांचों को समयबद्ध व शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। श्री दक ने कहा कि अव्यवस्था व गड़बड़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीमती सुमन छाजेड़, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, बीकानेर खण्ड राजेश टाक, उप रजिस्ट्रार डॉ कैलाश चंद सैनी, एमडी सीसीबी मो. फारूक, प्राथमिक भूमि विकास बैंक के सचिव वासुदेव सिंह, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी व सहकारी उपभोक्ता भंडार के महाप्रबंधक रणवीर सिंह, तकनीकी सहायक सुश्री कपिला चोयल समेत खंड के सभी उप रजिस्ट्रार, प्रबंध निदेशक, केन्द्रीय सहकारी बैंक, सचिव भूमि विकास बैंक, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां, महाप्रबंधक, सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड एवं खण्ड अधीन 42 क्रय विक्रय सहकारी समितियों के मुख्य व्यवस्थापक ने भाग लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *