रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन का ऐतिहासिक निर्णय: एक साथ चुने गए आगामी तीन वर्षों के अध्यक्ष

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन का ऐतिहासिक निर्णय
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 मार्च । होटल बसंत विहार पैलेस में आयोजित रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की विशेष बैठक एक ऐतिहासिक उपलब्धि की गवाह बनी। क्लब के इतिहास में पहली बार दूरदर्शिता का परिचय देते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए नेतृत्व का चयन एक साथ किया गया, जिससे भविष्य की सेवा योजनाओं को निरंतरता मिल सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधायक जेठनंद व्यास की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक की अध्यक्षता रोटेरियन रघुवीर झॅंवर ने की, जबकि रोटेरियन शेखर आचार्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठनंद व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक व्यास ने क्लब द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की और आगामी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।

pop ronak

नेतृत्व की त्रिवेणी: आगामी तीन वर्षों के अध्यक्ष
क्लब के सचिव आलोक थिरानी ने बताया कि बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सर्वसम्मति से तीन वर्षों के लिए अध्यक्षों का चयन किया गया।
वर्ष 2026-27: वरिष्ठ सदस्य श्रीलाल चांडक, वर्ष 2027-28: रामरतन धारणिया, वर्ष 2028-29: रोटेरियन शशि बिहाणी

अध्यक्ष रघुवीर झॅंवर द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। चार्टर अध्यक्ष विमल चांडक ने इसे क्लब के लिए एक ‘मील का पत्थर’ बताया, जिससे टीम भावना और लंबी अवधि की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

सेवा कार्यों पर विमर्श
आगामी असिस्टेंट गवर्नर गिरिराज जोशी ने रोटरी के वैश्विक और स्थानीय सेवा आयामों पर प्रकाश डाला। बैठक में नवरत्न अग्रवाल, पवन सुथार, राकेश राठी, निखिल माहेश्वरी और नवनीत खत्री सहित अनेक सदस्यों ने रोटरी के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल लड्ढा और प्रवीण डागा ने किया, जबकि अंकित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। रोटेरियन शेखर आचार्य ने क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *