दौड़ प्रतियोगिता में झलका उत्साह

दौड़ प्रतियोगिता में झलका उत्साह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

दौड़ से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक के साथ संज्ञानात्मक विकास भी संभव -डॉ. गुप्ता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 29 नवम्बर। एसएफडी ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई| प्रतियोगिता में लगभग 162 बच्चों व युवाओं ने भाग लिया| मुख्य अतिथि डॉ.अर्पिता गुप्ता ने आयोजक पुखराज मेघवाल के प्रयास की सराहना करी व शारीरिक दक्षता बढ़ाने और नशा मुक्ति संदेश के साथ आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साह को सराहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. रमेश बारूपल,बैंक मैनेजर राजेंद्र जी, तेज सिंह, रामनिवास डेरु आदि भी उपस्थित रहे| प्रतियोगिता को चार भाग में विभाजित किया अंडर 14 (400मीटर )लड़कों में आदित्य विराट सूरज व लड़कियों में डिंपल आरोही अनमोल क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे| अबोव14(800मीटर ) लड़कों में रामस्वरूप जयदेव चारण राजेश गुर्जर लड़कियों में शीतल निरमा पूजा क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे।

pop ronak
BC opening

सपोर्ट ग्रुप द्वारा विजेताओं को कैश प्राइज दिया गया व डॉ.अर्पिता गुप्ता और सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को मेडल पहनाये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कपूर, कैलाश जनागल, बबलू सिंह, ललित शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *