स्टीलेज के वाइस प्रेसिडेंट विशद ने देखी बीकानेर धरोहर की आर्ट गैलरी हुई बीकानेर के औद्योगिक तथ्यों पर वार्ता

बीकानेर धरोहर की आर्ट गैलरी हुई बीकानेर के औद्योगिक तथ्यों पर वार्ता
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 29 नवम्बर। बीकानेर जिला उद्योग संघ में बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक,धार्मिक व पर्यटन स्थलों की विरासतों एवं संविधान की फोटो आर्ट गैलेरी को देखने के लिए विश्व की सुरक्षा उपकरणों निर्माता अग्रणी कंपनी गनेबो स्टीलेज के वाइस प्रेसिडेंट विशद देखने के लिए पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने इसे दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस नई पहल की सराहना करते हुए विशद ने कहा कि इससे बीकानेर को नजदीक से देखने का अवसर मिला तथा उनहोन इस अवसर पर सुरक्षा से संबंधित नए-नए पहलुओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यह आर्ट गैलेरी निश्चय ही आने वाली पीढी के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने इनका स्वागत किया तथा इनके साथ में नॉर्दर्न इंडिया के प्रमुख नीरज पाठक एवं राजस्थान विपणन अधिकारी के रूप में वीरेंद्र माथुर का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस गैलेरी में रियासतकालीन बीकानेर से लेकर वर्तमान के आधुनिक बीकानेर की झलक को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। पचीसिया ने बताया कि इस गैलेरी का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के हर एक पहलू को दर्शाना है। साथ ही पचीसिया ने बीकानेर के औद्योगिक परिदृश्यों के बारे में चर्चा की ।

विशद वाइस प्रेसिडेंट गनेबो ने बतलाया कि वर्तमान माहौल को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अमानत की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरणों जैसे तिजोरी, अग्नि शमन यंत्र जरूर लगवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में सर्वप्रथम AAA क्लास तिजोरी का निर्माण हमारी कम्पनी द्वारा करवाया गया जो आज लगभग सभी बैंकों में स्थापित की जा रही है और बहुत-से बैंक सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए हमारी कम्पनी के उत्पाद को विशेषतः पसंद कर रहे है। बीकानेर में स्टीलेज कंपनी के अधिकृत विक्रेता नीलकिरण सेल्स के किशन मून्धड़ा व गौरव मून्धड़ा ने बीकानेर संभाग में व्यापार की व्यापकता संभावनाओं पर चर्चा की। नील किरण सेल्स के मैनेजर श्री शिवम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *