रायन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न, बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

रायन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न, बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बच्चों को रचनात्मकता, सामाजिक और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को भी बढ़ावा देना आवश्यक – सोनल पिंटो

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

बीकानेर , 29 दिसम्बर। बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाना एक बहुआयामी प्रक्रिया है जिसमें कई कारकों की भूमिका होती है, यह न केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करने तक सीमित है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास, उनकी रचनात्मकता, सामाजिक और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को भी बढ़ावा देना आवश्यक है। उक्त उद्बोधन पूगल रोड स्थित रायन इंटरनेशन स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की निदेशिका सोनल पिंटो ने कही।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पिंटो ने कहा कि शुरुआती वर्षों में बच्चों का मस्तिष्क तेजी से विकसित होता है। इस दौरान उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनके भविष्य की नींव रखता है। प्रधानाचार्य रितु चौरे ने बताया कि इस बार के समारोह की थीम रूट्स टू ग्रो, विंग्स टू फलाई की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय नृत्य, सांस्कृतिक विविधता, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, लोक गायन जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस विद्यालय में बच्चों को विविध तरीके से ज्ञान प्रदान किया जाता है। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियन मोहनलाल वर्मा ने कहा कि नौनिहालों की प्रस्तुतियां देखकर उनके संप्रेषण कौशल को खूब सराहा। डॉ. राहुल हर्ष ने श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षकों ने विधालय के प्रयासों को सराहा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ फोटोग्राफर अजीज भुट्टा ने कहा कि विद्यालय ने विद्याथियों को एक उचित मंच व समृ़द्ध वातारण देने के लिए स्कूल प्रशासन के कार्य को सराहा। समारेह में वेटनरी विश्वविद्यालय के प्रो. आर. के. धुरिया ने कहा कि बच्चों के पाठ्यक्रम के साथ साथ सहशैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियों को शामिल कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रशंसा की।

समारोह में एसएचओ धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि माता-पिता को बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए और उनकी उपलब्धियों पर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें बच्चों के साथ बातचीत करनी चाहिए, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहिए और उन्हें नए विचारों और अनुभवों के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष इंदु चौधरी व अन्य शाला स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह में नन्हें कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के प्रयोग के साथ मारवाड़ी गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन निधि शर्मा और पूजा गोस्वामी ने किया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *