संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन 12 जून से

गंगाशहर में संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन 12 जून से
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ अंचल के बालक लेंगे सहभागिता

गंगाशहर , 8 जून। गंगाशहर, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा, कोलकाता के तत्वावधान में पांच दिवसीय आवासीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में दिनांक 12 जून 2024 से 16 जून 2024 तक किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष जतनलाल छाजेड़ ने बताया कि शिविर के स्थानीय संयोजक रतनलाल छलाणी हैं। छलाणी ने बताया कि शिविर में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ अंचल के लगभग 44 स्थानों से बालक भाग लेंगे। 13 वर्ष से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बालकों के लिए आयोजित इस शिविर में प्रेक्षाध्यान, योग, प्राणायाम, जैन विद्या, जैन इतिहास, मुद्रा विज्ञान, स्मृति विकास, व्यक्तित्व विकास आदि से संबंधित प्रशिक्षण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

pop ronak

शिविर के सहसंयोजक प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर के लिए अंचल की सभी सभाओं से संपर्क किया गया है। शिविर के आयोजन को लेकर बालकों में अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शिविर में गंगाशहर, पीलीबंगा, सूरतगढ़, राजलदेसर, देशनोक, नोखा, जोरावरपुरा, भीनासर, बीकानेर, लूणकरणसर, कालू सहित अनेक क्षेत्रों के बालक अच्छी संख्या में भाग ले रहे हैं। महासभा की ओर से राजेश बांठिया को संयोजक व भैंरूदान सेठिया को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। गंगाशहर में विराजित चारित्रात्माओं का भी शिविर सान्निध्य प्राप्त हो सकेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *