बीकानेर में दो दिन स्कूल बंद: भारी बारिश की चेतावनी के बाद कलेक्टर का आदेश

बीकानेर में दो दिन स्कूल बंद: भारी बारिश की चेतावनी के बाद कलेक्टर का आदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 जुलाई। बीकानेर जिले में मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों तक तेज बारिश की आशंका जताए जाने के बाद, जिला कलेक्टर ने शुक्रवार और शनिवार (1 व 2 अगस्त) को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस आदेश के तहत आंगनबाड़ी, कोचिंग संस्थान और स्कूल सभी बंद रहेंगे।
सुरक्षा को प्राथमिकता
यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भारी वर्षा के कारण होने वाली किसी भी संभावित असुविधा या जोखिम से बचा जा सके।
कार्मिकों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
हालांकि, जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विभागीय समयानुसार पूर्ववत उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।
आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय या गैर-राजकीय विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी संस्थान इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *