स्काउट गाइड संगठन द्वारा प्रो. विमला डुकवाल और प्रो. डॉ. धनवंती बिश्नोई का सम्मान

स्काउट गाइड संगठन द्वारा प्रो. विमला डुकवाल और प्रो. डॉ. धनवंती बिश्नोई का सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर , 6 दिसंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संगठन द्वारा बीकानेर में दो विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये हैं कृषि विश्वविद्यालय कोटा की नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. विमला डुकवाल (जो संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं) और एम.एस. कॉलेज बीकानेर की रेंजर लीडर प्रो. डॉ. धनवंती बिश्नोई, जिन्हें हाल ही में 19वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट व गाइड जंबूरी में सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में स्वागताध्यक्ष डॉ. उमाकांत गुप्त ने दोनों की उपलब्धियों से बीकानेर का नाम रोशन होने की बात कही। सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने प्रो. डुकवाल के नेतृत्व और प्रो. बिश्नोई द्वारा प्राप्त ‘सिल्वर स्टार अवार्ड’ को अत्यंत गौरवपूर्ण बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवाओं के लिए प्रेरणा और जंबूरी में बीकानेर का कमाल

pop ronak

कुलगुरु प्रो. विमला डुकवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड संगठन युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है और उन्हें देश के विकास में सशक्त भागीदारी निभानी चाहिए। प्रो. डॉ. धनवंती बिश्नोई ने कहा कि संगठन से जुड़ाव सदैव सेवा कार्य के लिए प्रेरित करता है। सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने इस अवसर पर बताया कि 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में बीकानेर मंडल के स्टेट गेट ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस जंबूरी में बीकानेर मंडल के36 स्काउट गाइड एवं लीडर ने विभिन्न विद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें राजकीय डूंगर कॉलेज के रोवर रेंजर ने सेवा दल एवं राज्य द्वार बनाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *