राजस्थान में सीजन की सबसे सर्द रात- देखें पुरे राज्य का तापमान

Cold Wave: चलने लगी डांफर, जनजीवन हांफा...फसलों पर भी संकट, कैसे करें बचाव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत 11 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज, खेतों में बर्फ जमी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 19 दिसम्बर। राजस्थान में आज सीजन की सबसे सर्द रात रही। उत्तर भारत से आई सर्द हवाओं से रही गलनभरी सर्दी से आज जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत 11 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। माउंट आबू की वादियों के बाद आज फतेहपुर के मैदानों में भी बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। इधर, अरब सागर में बने सिस्टम के असर से आज झालावाड़, बारां, उदयपुर, डूंगरपुर के एरिया में सुबह हल्के बादल छाए रहे।

pop ronak

माउंट आबू में आज लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा। यहां वादियों में आज भी बर्फ की हल्की परत जमी दिखी। माउंट आबू के साथ आज सीकर के फतेहपुर में भी तापमान जमाव बिंदु के पास 0.7 पर दर्ज हुआ। यहां भी तेज सर्दी के कारण खेतों में खड़ी फसलों की पत्तियों पर ओंस की बूंदें जम गईं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जाने के बाद अब सर्द हवाएं सीधी मैदानी राज्यों में आनी शुरू हो गई। इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शहरों में तापमान गिरने लगा है।

इन शहरों में रही सीजन की सबसे सर्द रात
राजधानी जयपुर में आज सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कल 11.3 पर था। ग्रामीण इलाकों में आज गलनभरी सर्दी रही, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज निकलने के साथ ही सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया। कोटा में भी आज न्यूनतम तापमान पहली बार 10.6 पर दर्ज हुआ। चूरू में आज न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों के साथ करौली, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, भीलवाड़ा, पाली और उदयपुर में भी आज इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 24 10
भीलवाड़ा 23.9 6.4
अलवर 25 9.2
जयपुर 24.3 9
पिलानी 23.6 6.4
सीकर 22 5.5
कोटा 24.8 10.6
चित्तौड़गढ़ 23 8.4
उदयपुर 23.4 7.9
धौलपुर 22.8 9.3
बारां 24.5 8.2
डूंगरपुर 25.7 13.2
सिरोही 20.4 8.3
फतेहपुर 23.5 0.7
माउंट आबू 22 -1
करौली 23.2 5.2
बाड़मेर 27.4 10.4
पाली 25 8
जैसलमेर 24.4 10.4
जोधपुर 26.2 10.4
बीकानेर 24.6 9.3
चूरू 23.1 4.8
गंगानगर 23 9
हनुमानगढ़ 21.9 6
जालौर 26.8 10.1

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *