बीकानेर जिले में खुदकशियों का सिलसिला जिससे मचता कोहराम

स्टूडेंट फंदे पर लटका, शव चूहों ने कुतरा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नोखा में परेशान होकर एक ने खुदकुशी की, परिवार में मचा कोहराम
  • श्रीडूंगरगढ़ के पास बिग्गाबास में नाबालिग ने की खुदकुशी कारण से सभी अचम्भित

नोखा, 15 अक्टूबर। कस्बे में नागौर रोड पर संजीवनी हॉस्पीटल के सामने सोमवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार जोरावरपुरा निवासी हरी चांडक (45) पुत्र अन्नराज चांडक बीमारी से परेशान था। उसने तड़के करीब 3 बजे ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने खुदकुशी से पहले अपनी बेटी को मोबाइल पर मैसेज कर जानकारी दी। बाद में उसने कार में अपना मोबाइल रखकर उसे लॉक किया और खुदकुशी कर ली। सुबह जब उसकी बेटी ने मोबाइल पर पिता का मैसेज देखा, तो घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द किया गया। उधर, यह सूचना परिजनों को पता चली तो परिवार में कोहराम मच गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बिग्गाबास में नाबालिग ने की खुदकुशी कारण से सभी अचम्भित

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

श्रीडूंगरगढ़, 14 अक्टूबर। कस्बे के बिग्गाबास में एक नाबालिग बालिका ने घर में खुदकुशी कर ली। एएसआई रविन्द्रसिंह ने बताया कि 12 वर्षीय स्नेहा पुत्री गोविंद ब्राह्मण ने रविवार शाम को बिग्गाबास स्थित अपने घर की छत पर बने छपरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि बालिका घर के आगे खेल रही थी। उसकी मां ने उसे घर में आकर स्कूल का होमवर्क करने की बात कही। बालिका अंदर आई और छत पर बने टिन शेड में जाकर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका के इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान रह गया। इस सम्बंध में मृतका के पिता गोविन्द पुत्र बनाराम ब्राह्मण निवासी बिनादेसर पीएस राजलदेसर हाल बिग्गाबास ने थाने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *