ड्यूटी पर चढ़ते ही सस्पेंड हो गया थानेदार

ड्यूटी पर चढ़ते ही सस्पेंड हो गया थानेदार,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अफीम तस्करी करने वाले रिश्तेदारों को छुड़ाने पहुंचा था, एसपी ने हेकड़ी निकाल दी, गिरफ्तार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 बीकानेर , 4 अप्रैल। एसओजी ने एसआई भर्ती पेपर लीक परीक्षा में लगातार थानेदारों को निशाना बनाया है और अब तक 55 ट्रेनी थानेदारों को टारगेट किया है। इन सबके बीच एक ऐसा थानेदार भी है जिसने न तो नकल की और न ही उसने पेपर खरीदकर परीक्षा पास की। उसके बाद भी उसे सस्पैंड कर दिया गया है और अब उसे अरेस्ट कर जेल भी भेज दिया गया है। थानेदार का नाम रमेश विश्नोई है और उसे हाल ही मे पहली पोस्टिंग ही मिली थी। वह हाल ही में हुई भर्ती में ही थानेदार बना था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दरअसल बीकानेर में पुलिस लाइन में तैनात एसआई रमेश विश्नोई ने अपने तस्कर रिश्तेदारों को छुड़ाने की कोशिश की थी। उसके दो रिश्तेदारों को अफीम तस्करी करने के दौरान बीकानेर की पांचू थाना पुलिस ने अरेस्ट किया था। जैसे ही उसे पता लगा तो वह थाने जा पहुंचा और खुद को एसआई बताकर रौब झाडने लगा। उसने कहा कि दोनो रिश्तेदारों को रिहा कर दो। इनकी गलती नहीं है।

इस बीच जब वहां एसपी तेजस्वनी गौतम आ गई तो मामला और ज्यादा बिगड़ गया। एसपी ने पूछा कि ये कौन है तो उसने खुद के बारे में बताया। एसपी ने उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके दोनो रिश्तेदारों से पता चला कि अफीम तस्करी के मामले में उसकी भी दखल थी। अफीम और रिश्तेदारों को छुड़ाने ही वह थाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अफीम तस्करी में थानेदार की अहम भूमिका थी । दोनो रिश्तेदारों के पास से 66 ग्राम अफीम और 22 हजार कैश मिला था।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *