शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में बांस के उत्पादन एवं उपयोगिता पर एसकेआरएयू को मिला प्रोजेक्ट

बहाव क्षेत्र में खनन लीज स्वीकार नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 दिसम्बर। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के उद्यान विभाग को राष्ट्रीय बांस मिशन, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा ‘शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बांसरू एक शुरुआत व प्रयास’ विषय पर 47 लाख का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी राजस्थान में बांस की उपयोगिता पर शोध करने का अवसर मिलेगा। यह प्रोजेक्ट 3 साल की अवधि का है। इसके अंतर्गत बांस उत्पादन की शस्य विधियों का परीक्षण, उपयुक्त गुणवत्ता युक्त लकड़ी वाल़ी प्रजातियों की पहचान एवं औद्योगिक उपयोगिता की संभावनाओं पर अनुसंधान किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रभारी डॉ. पी. के. यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विश्वविद्यालय अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले किसानों के लिए सूखे के प्रति सहनशील प्रजातियों की पहचान एवं बांस के विभिन्न औद्योगिक सह उत्पाद व मूल्य संवर्धन पर कार्य करेगा। डॉ. सुशील कुमार तथा डॉ. सी. पी. मीणा इस प्रोजेक्ट के सह प्रभारी हैं।
—-

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *