उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, BLo को प्रतिदिन 100 प्रपत्र वितरण और ऐप अपडेट के निर्देश

आचार्यश्री रामलालजी महाराज के सानिध्य में 'गुड पेरेंटिंग सेशन' 4 अक्टूबर को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • नोखा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य धीमा

बीकानेर , 8 नवम्बर। नोखा के उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR – Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्रों के वितरण और मैपिंग कार्य को गति देने के उद्देश्य से सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए पर्यवेक्षण दलों का भी गठन किया गया है। उपखंड अधिकारी जांगिड ने शनिवार को कक्कू, साधूना और सारूण्डा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर गणना प्रपत्र वितरण की गति धीमी पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करे और मतदाताओं को जागरूक करते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाए। न्यून प्रगति प्रदर्शित करने वाले एक बीएलओ को नोटिस भी जारी किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जांगिड ने बीएलओ को अपने बूथ पर गणना प्रपत्र वितरण रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट करने तथा बीएलओ ऐप पर प्रतिदिन कार्य की अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शनिवार को ही नोखा के तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक, पांचू के नायब तहसीलदार सुरेश डारा, जसरासर के नायब तहसीलदार गौरव बेताला और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण भादू ने भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर वितरण एवं सत्यापन गतिविधियों की समीक्षा की। सभी बीएलओ को गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण किया जा सके। इस दौरान समस्त सुपरवाइजरों तक एसआईआर की सामग्री भी सुपुर्द की गई।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *