गोचर ओरण बचाओ महाआंदोलन में संत समाज होगा अग्रणी

गोचर ओरण बचाओ महाआंदोलन में संत समाज होगा अग्रणी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने दिया समर्थन, 188 गांवों की भूमि अधिग्रहण पर जताया विरोध

बीकानेर , 8 नवम्बर। बीकानेर में गोचर ओरण बचाओ महाआंदोलन की समिति के सदस्यों ने गोचर भूमि के मुद्दे पर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज से मुलाकात कर समर्थन मांगा। जिला संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि बीकानेर में गोचर और ओरण को बचाने के लिए चल रहे व्यापक आंदोलन को सफल बनाने के लिए समिति सभी संगठनों, संत समाज और राजनीतिक पार्टियों से समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, महाआंदोलन की समिति ने सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज से भेंट की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने इस मुद्दे पर समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि गोचर और ओरण को बचाने के लिए देशभर के संत समाज को भी जोड़ा जाएगा और वे समर्पित भाव से इस आंदोलन से जुड़ेंगे। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा बीकानेर जिले और इसके आसपास के 188 गाँवों की गोचर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की, जिसके कारण आमजन में विरोध उग्र होता जा रहा है। इस चर्चा के दौरान मनोज सेवग, सूरजप्रकाश राव, बंसीलाल तंवर, एडवोकेट गणेश गहलोत और कैलाश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *